Site icon Yashbharat.com

विद्यार्थियों को जैविक खेती के सिद्धांत एवं प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया

IMG 20241118 WA0056

कटनी। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय बहोरीबंद में स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को जैविक खेती का प्रशिक्षण प्राचार्य डॉक्टर इंद्र कुमार पटेल के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक मंजू द्विवेदी एवं विवेक चौबे के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

प्रशिक्षण के क्रम में कम लागत तकनीकी के अंतर्गत जीरो बजट फार्मिंग प्राकृतिक खेती के तहत स्वस्थता पर्यावरणीय समता एवं परिचर्या के सिद्धांतों का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। जैविक खेती मिट्टी पौधों पशुओं मानव तथा भूमि के स्वास्थ्य को टिकाऊ रोगों के मुक्ति के साथ-साथ फसल उत्पादन खाद्य प्रसंस्करण तथा उच्च गुणवत्ता के स्वस्थ भोजन को सुनिश्चित करना है। जैविक खेती प्रबंधन के अंतर्गत फसल चक्र बहु फसलीय कृषि प्रणाली मिश्रित खेती अंतरवर्तीय कृषि पद्धति पशुधन समन्वय मृदा स्वास्थ्य के स्रोतों को बनाए रखना है विद्यार्थियों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के तरीकों का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।

Exit mobile version