Site icon Yashbharat.com

छात्रों ने किसान पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर के खेत का किया क्षेत्रीय भ्रमण, आधुनिक खेती से हुए प्रेरित

वैज्ञानिक तरीके से करे Mungfhali ki kheti कम लागत में होगी छप्पड़ फाड़ कमाई जाने कैसे

वैज्ञानिक तरीके से करे Mungfhali ki kheti कम लागत में होगी छप्पड़ फाड़ कमाई जाने कैसे

कटनी (04 अप्रैल): छात्रों ने किसान पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर के खेत का किया क्षेत्रीय भ्रमण, आधुनिक खेती से हुए प्रेरित।विकासखंड बहोरीबंद के ग्राम तेवरी में म.प्र. जन अभियान परिषद के मुख्यमंत्री समुदाय नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू छात्र प्रगतिशील किसान पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर के खेत का क्षेत्रीय भ्रमण कर आधुनिक कृषि पद्धतियों का अवलोकन किया।

छात्रों ने जैविक खाद निर्माण, पशुपालन, डेयरी उद्योग, अश्वगंधा और चिया सीड की खेती, आम और आंवला के बगीचे, तथा समन्वित कृषि प्रणाली की जानकारी प्राप्त की। किसान पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर ने बताया कि वे आधुनिक खेती और पशुपालन के माध्यम से सालाना 15-16 लाख रुपए की आय अर्जित कर रहे हैं। उनकी उन्नत खेती देखकर छात्रों में उत्साह और प्रेरणा उत्पन्न हुई।

पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर को पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा आधुनिक खेती के लिए सम्मानित किया जा चुका है। यह भ्रमण ब्लॉक समन्वयक अरविंद शाह, नवांकुर संस्था युवा जन सेवा समिति के रविंद्रनाथ झारिया और परामर्शदाता विनोद सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मौके पर अवधेश बैरागी, राम सिंह पटेल, आशीष तिवारी, द्विवेंदु यादव, इन्द्रजीत सिंह, आदर्श धुर्वे, अभिलाष चक्रवर्ती और विकास असाटी सहित कई छात्र उपस्थित रहे।

Exit mobile version