Site icon Yashbharat.com

कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में सायना इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने भी लहराया परचम, श्रेया तिवारी ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट में बनाया स्थान

IMG 20260417 172817

Oplus_16908288

कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में सायना इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने भी लहराया परचम, श्रेया तिवारी ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट में बनाया स्थान

 

कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प ही सफलता की कुंजी है-चेयरपर्सन डॉ निधि पाठक

कटनी(YASHBHARAT.COM)। सायना इंटरनेशनल स्कूल कटनी में कक्षा दसवीं के छात्रों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत था जो मध्य रीजन में सर्वश्रेष्ठ रहा। सायना स्कूल में श्रेया तिवारी ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम, अर्थव कनौजिया में 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में द्वितीय एवं अंगीष हल्दर ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में तृतीय स्थान प्राप्त कर स्कूल व संस्थान का नाम रोशन किया है।

सायना के प्राचार्य डॉ आदित्य शर्मा के मार्गदर्शन में शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा किए गए परिश्रम का सुफल था कि विषयवार सर्वश्रेष्ठ परिणामों में टूरिज़्म में अर्थव तिवारी एवं अर्थव कनौजिया शत् प्रतिशत, अंग्रेजी में श्रेया तिवारी ने 99 प्रतिशत, सामाजिक विज्ञान में अंश लोनावत ने 98 प्रतिशत, विज्ञान में श्रेया तिवारी ने 96 प्रतिशत, हिन्दी में अर्थव तिवारी ने 94 प्रतिशत एवं गणित मे अर्थव कनौजिया ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में प्राचार्य डॉ आदित्य कुमार शर्मा ने छात्रा श्रेया तिवारी को सम्मानित करत हुए कहा कि पिछले चौदह वर्षो से सायना का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है और विभिन्न विषयों में बच्चे रिकार्ड बना रहे हैं। सायना के शिक्षक निरंतर अभ्यास करा कर एवं स्वयं करके सीखने की पद्धति पर जोर देकर बच्चों को तैयार करते हैं, इसलिए बोर्ड परीक्षाओं में भी परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहता है। मैं बच्चों के उज़्ज़्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

छात्रों की इस सफलता पर सायना की चेयरपर्सन डॉ. निधि पाठक, पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, पूर्व महापौर एवं सायना की सचिव श्रीमती निर्मला सत्येन्द्र पाठक, सायना गृुप के एम. डी. वरुण गौतम, मैनेजमेंट प्रतिनिधि ऋषि अरोरा सहित अभिभावकों ने छात्रों व शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सायना की चेयरपर्सन डॉ. निधि पाठक ने बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सायना शिक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने व संस्कार देने का काम भी करता है। इसलिए सायना के बच्चे निरंतर कड़ी मेहनत व दृढ़ संकल्प के साथ परीक्षाओं की तैयारी करते हैं व सफल होते हैं। सायना के बच्चे वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भी सदैव तैयार रहते हैं। मैं उनके सफल जीवन की कामना करती हूँ।

Exit mobile version