Site icon Yashbharat.com

Student Of MP Good News: 12वीं पास करने वाले छात्रों को मिलेंगे 25 हजार रुपये, 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर Leptop

free Study class

Student Of MP Good News: 12वीं पास करने वाले छात्रों को मिलेंगे 25 हजार रुपये, 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर Leptop  सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिताने की अपील की. और साथ ही कहा कि उनकी सरकार फिर से आने पर वह अगले साल से 12वीं कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को 25,000 रुपये देंगे. वर्तमान में 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रदेश के विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000-25,000 रुपये दिए जा रहे हैं

प्रथम, द्वितीय, तृतीय रैंक लाएंगे उन्हें स्कूटी दी जाएगी.

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि गांव और शहर के स्कूल में जो बच्चे प्रथम, द्वितीय, तृतीय रैंक लाएंगे उन्हें स्कूटी दी जाएगी.मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दलों की तरफ से कई बड़े वादे सुनने में आ रहे हैं. राज्य में चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं

भाजपा सत्ता में बरकरार रहने के लिए संघर्ष कर रही है तो कांग्रेस सत्ता में आने के लिए हर दांव लगा रही है. आगामी नवंबर में राज्य में होने वाले चुनाव में दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने छात्रों के लिए बड़ा ऐलान कर विरोधी दल के लिए चिंता बढ़ा दी है।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के लिए आयोजित कार्यक्रम

यह ऐलान चौहान ने ग्वालियर में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के लिए आयोजित कार्यक्रम में कही. चौहान ने कहा, ‘‘अगले साल से हमारे बच्चे 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक नंबर लाएंगे तो मामा (शिवराज सिंह चौहान) 25,000 उनके खातों में डालेगा. गांव और शहर के स्कूल में जो बच्चे प्रथम, द्वितीय, तृतीय रैंक लाएंगे उन्हें मामा स्कूटी दिलाएगा.’’ इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ग्वालियर में सांकेतिक बटन दबाकर 1.31 करोड़ महिलाओं को ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के अंतर्गत 1,269 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण भी किया

अक्टूबर से मेरी सभी 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1,250 रुपये की राशि डाली जाएगी

इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को इस साल जून से प्रतिमाह 1,000 रुपये दिए जा रहे हैं. चौहान ने कहा, ‘‘मेरी लाड़ली बहनो, आपके खातों में खुशियों की चौथी किस्त आज डाल दी है. ये यात्रा यहीं नहीं रुकेगी, अक्टूबर से मेरी सभी 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1,250 रुपये की राशि डाली जाएगी और धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर 3,000 रूपये प्रतिमाह किया जाएगा.’’ उन्होंने कहा कि यह मेरा संकल्प है कि अपनी बहनों की आंखों में आंसू नहीं रहने दूंगा, आपके चेहरे पर मुस्कुराहट लाना ही मेरा लक्ष्य है. इसी ध्येय के साथ मैंने लाड़ली बहना योजना बनाई है.

चौहान ने कहा, ‘‘मेरी लाड़ली बहनो, तुम्हें कच्चे घरों में ना रहना पड़े, इसलिए ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना’ बना दी है. अब सभी लाड़ली बहनों के पक्के आवास बनाए जाएंगे.’’

Exit mobile version