Site icon Yashbharat.com

बांग्लादेश हिंसा पर बहस के बाद छात्र का चाकू से हमला, उदयपुर में फिर से जिंदा हुआ कन्हैयालाल हत्याकांड का डर

17 08 2024 udaipur violence 2 2024817 8729

बांग्लादेश हिंसा पर बहस के बाद छात्र का चाकू से हमला, उदयपुर में फिर से जिंदा हुआ कन्हैयालाल हत्याकांड का डर। उदयपुर के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले वर्ग विशेष के छात्र ने साथ में पढ़ने वाले सहपाठी पर शुक्रवार को चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद के बाद शहर में तनाव फैल गया। हिंदू संगठनों ने पेट्रोल पंप और बाजार बंद करवा दिया। इधर, प्रशासन ने उदयपुर में धारा 144 लागू कर दी है, इंटरनेट सेवाएं भी 24 घंटे के लिए बंद रहेगी।

इसलिए हुआ विवाद

बताया गया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे पर दोनों छात्रों में चार दिन पहले विवाद हुआ था। इसके आक्रोशित होकर वर्ग विशेष के छात्र ने शुक्रवार को सहपाठी पर हमला कर दिया। नाबालिग ने छात्र की जांघ पर चाकू से दो से तीन तीन वार किए थे। घायल छात्र के चीख सुनकर शिक्षक दौड़कर मदद के लिए आए। बाद में घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने नहीं की पुष्टि

हालांकि, पुलिस ने बांग्लादेश वाली बात की पुष्टि नहीं की है। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि तनावग्रस्त क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों बच्‍चों के बीच झगड़े की वजह को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने छात्र को हिरासत में लेकर उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version