Friday, May 15, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर फिर लगे गंभीर आरोप

कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर फिर गंभीर आरोप लगे हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और मशहूर कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम पर एक बार फिर एफआईआर दर्ज की गई है।

शालिग्राम पर अपने साथियों के साथ मिलकर महिलाओं को धमकाने और मारपीट की आरोप है। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया कि उसने 15-20 लोगों के साथ घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की। पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम