तूफान की दस्तक: IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने शहर का मौसम
तूफान की दस्तक: IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने शहर का मौसम

Weather Alert In Winter: तूफान की दस्तक: IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने शहर का मौसम । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 22 नवंबर को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक नए कम दबाव क्षेत्र के गठन का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 23 नवंबर के आसपास इस क्षेत्र में एक चक्रवाती तूफान आने की संभावना है, जिससे तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।।
तूफान की दस्तक: IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने शहर का मौसम
सुमात्रा तट और दक्षिण अंडमान सागर के पास चक्रवात के कारण भारी बारिश और तूफान की संभावना जताई है।मौसम विभाग के मुताबिक यह चक्रवात पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की दिशा में बढ़ेगा।
अगले दो दिनों में इसके असर से दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कई क्षेत्रों में मौसम प्रभावित हो सकता है। कोमोरिन क्षेत्र और उसके आसपास के निचले इलाकों में चक्रवात देखा गया है, जिससे बारिश और तेज हवाओं के चलने की संभावना है।
इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 22 नवंबर को लक्षद्वीप और 22 से 25 नवंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में हल्की से मध्यम बारिश की हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु के कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है।
25 नवंबर तक केरल और माहे में भी यही स्थिति बनी रहेगी। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पूरे सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इसके अलावा असम, मेघालय और पूर्वोत्तर राज्यों में भी 22 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
तमिलनाडु में भारी बारिश व जलभराव
तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई इलाकों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बन गई है। गुरुवार को थूथुकुडी में कई इलाकों में भारी बारिश हुई, जिससे राजगोपाल नगर, पुष्पा नगर, राजू नगर और अन्य शहरी क्षेत्रों में जलभराव हो गया। इन इलाकों में कई घर बारिश के पानी में डूब गए हैं। यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है।
दिल्ली में प्रदूषण से हाल बेहाल
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह हल्के कोहरे के साथ मौसम साफ रहा, जिससे हाईवे पर वाहनों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। हालांकि, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) पिछले पांच दिनों से 400 के आसपास बना हुआ है, जिससे राजधानी की हवा ‘जहरीली’ हो रही है। इस खराब हवा के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत और गले में खराश जैसी समस्याएं हो रही हैं। हालांकि, पांच दिन पहले AQI 1000 के पार पहुंच चुका था, अब इसमें थोड़ा सुधार हुआ है।
चक्रवाती तूफान के कारण कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज धुंध वाली धूप देखी जा रही है, जिसके साथ अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है। हवा में नमी की मात्रा 18% है और वायुदाब 1016 है।
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश में कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें मुजफ्फरनगर में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
अन्य राज्यों का मौसम
महाराष्ट्र और गुजरात में भी ठंड बढ़ने की उम्मीद है, जबकि पंजाब-हिमाचल में घना कोहरा पड़ने की संभावना है।
कृपया अपने क्षेत्र के मौसम की जानकारी के लिए स्थानीय मौसम विभाग की वेबसाइट या ऐप पर जाएं।
तूफान की दस्तक: IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने शहर का मौसम