Stock Market आज फ्लैट लेवल पर हुआ बंद, बैंकिंग शेयरों में रही खरीदारी
share bajar up
Stock Market आज फ्लैट लेवल पर हुआ बंद, बैंकिंग शेयरों में रही खरीदारी। शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी है. आज के कारोबार के बाद में सेंसेक्स और निफ्टी फ्लैट लेवल पर क्लोज हुए हैं. वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स 5.43 अंक यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 66,017.81 के लेवल पर क्लोज हुआ है. कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 66,235.24 अंक तक गया जबकि नीचे में 65,980.50 अंक तक आया. इसके अलावा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 9.85 अंक यानी 0.05 प्रतिशत फिसलकर 19,802 अंक पर बंद हुआ.
सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एनटीपीसी, इन्फोसिस, टाइटन और एशियन पेंट्स प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं. वहीं, दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल, विप्रो, HDFC Bank और टाटा स्टील शामिल हैं.