Site icon Yashbharat.com

स्वच्छ ऊर्जा और गुणवत्ता मानकों पर कटनी में स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव आयोजित,हॉलमार्किंग और उपभोक्ता संरक्षण पर दी जानकारी, सतत विकास लक्ष्य-7 पर रहा विशेष फोकस

855048 1 1024x576 1

स्वच्छ ऊर्जा और गुणवत्ता मानकों पर कटनी में स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव आयोजित,हॉलमार्किंग और उपभोक्ता संरक्षण पर दी जानकारी, सतत विकास लक्ष्य-7 पर रहा विशेष फोक

 

कटनी। विश्व मानक दिवस-2026 के अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), भारत सरकार के तत्वावधान में सोमवार, 12 अक्टूबर को होटल द अरिंदम में स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘बेहतर विश्व के लिए साझा दृष्टिकोण’ रही। इसमें स्वच्छ ऊर्जा, उत्पादों की गुणवत्ता, मानकीकरण, हॉलमार्किंग और उपभोक्ता संरक्षण पर चर्चा की गई।

कॉन्क्लेव में भारतीय मानक ब्यूरो की भूमिका और कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बताया गया कि मानक उत्पादों की गुणवत्ता, सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सोने-चांदी के आभूषणों की शुद्धता पहचानने के लिए हॉलमार्किंग तथा HUID कोड की जांच के महत्व से भी अवगत कराया गया। उपभोक्ताओं को बीआईएस केयर ऐप के माध्यम से हॉलमार्क की प्रामाणिकता जांचने और गुणवत्ता संबंधी शिकायत दर्ज करने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सतत विकास लक्ष्य-7 के तहत किफायती एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने, ऊर्जा दक्षता, नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन और पर्यावरण संरक्षण में गुणवत्ता मानकों की भूमिका पर जोर दिया गया। साथ ही बीआईएस की प्रमाणन व्यवस्था, प्रयोगशाला परीक्षण और प्रशिक्षण गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक संदीप जायसवाल, विधायक सनत कुमार कश्यप, उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष, महापौर प्रीति संजीव सूरी, अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के हरिशंकर शुक्ला, स्मॉल स्केल इंडस्ट्री के अध्यक्ष सुधीर मिश्रा, बीआईएस भोपाल के वैज्ञानिक एवं उपनिदेशक संजय विश्वकर्मा, एसीसी सीमेंट के अमित कनोजिया, किशन कन्हैया लाल, सहायक निदेशक महिला एवं बाल विकास, संगठन की अध्यक्ष प्रीति सेन, श्वेता अग्रवाल, ऋचा बाजपेयी सहित विभिन्न उपभोक्ता संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version