Site icon Yashbharat.com

शाहनगर कचौरी में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन निकाली गयी कलश यात्रा

IMG 20250517 WA0007

शाहनगर कचौरी में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन निकाली गयी कलश यात्र

कटनी- शाहनगर स्थित कचौरी मध्य प्रदेश में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा का शुभारंभ होने से पहले 51 महिलाओं ने पीले वस्त्र पहनकर कलश यात्रा निकाली गई श्रद्धालु भक्त हरि नाम संकीर्तन करते हुए वाद्य यंत्रों और बैंड-बाजों की धुन पर नृत्य करते हुए भक्ति के भाव में चल रहे थे। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा सिद्ध स्थान श्रीहनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर सभी देव देवी मंदिर होते हुए कथा पंडाल में पहुंची। जहां छप्पन भोग के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर श्री मद्भागवत का ग्रंथ स्वरूप विराजमान किया गया। कथा वाचक परम श्रद्धेय पंडित श्री मनोज कृष्ण शास्त्री जी ने कलश यात्रा का महत्व बताते हुए कहा कलश का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व हैं। श्री मद्भागवत कथा का आरम्भ करने से पहले कलश यात्रा निकाली जाती है। कलश में सारे देवता विराजमान होते हैं और कलश को महिलाओं के सिर पर रखकर भ्रमण करने से धरा सिद्ध होती है। जो कलश को धारण करता है उसकी आत्मा भी पवित्र हो जाती है। इसीलिए कलश यात्रा निकाली जाती है। इस दौरान मुख्य आयोजक सहित समस्त यादव परिवार और समस्त नगर ग्राम वासी सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे। रहे ये कथा 15 मई से 22मई तक आयोजित है जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित

Exit mobile version