Site icon YASHBHARAT.COM

सपा का चुनावी घोषणापत्र जारी: बेरोजगारों को ₹5,000 मासिक, सरकारी नौकरियों और भू-माफिया पर सख्त कार्रवाई के बड़े वादे

yogi vs akhilesh

सपा का चुनावी घोषणापत्र जारी: बेरोजगारों को ₹5,000 मासिक, सरकारी नौकरियों और भू-माफिया पर सख्त कार्रवाई के बड़े वादे

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करते हुए युवाओं, महिलाओं, किसानों, उद्यमियों और वंचित वर्गों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। घोषणापत्र जारी करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सुरक्षा, आरक्षण, सामाजिक न्याय और रोजगार से जुड़े प्रमुख वादों को सामने रखा।

पश्चिम बंगाल के युवाओं के लिए बड़ी सौगात: जनवरी से शुरू होगी ‘भोरशा कर्मसूची’ योजना, बेरोजगार युवाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,000 तक

घोषणापत्र की मुख्य बातें

रोजगार और भत्ता: घोषणापत्र में बेरोजगारों को हर महीने 5,000 रुपये देने, 6 साल में 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने और अन्य क्षेत्रों में 2 से 3 करोड़ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का वादा किया गया है।

महिला और जनकल्याण: बुजुर्ग महिला कारीगरों व महिलाओं को 40,000 रुपये सालाना पेंशन देने, समाजवादी कैंटीन खोलने और 5 रुपये में थाली उपलब्ध कराने की घोषणा शामिल है।

जातीय जनगणना और आरक्षण: सपा ने प्रदेश में जातीय जनगणना कराने का वादा किया है। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने 50 करोड़ रुपये तक के सरकारी ठेकों में दलित और पीडीए (PDA) वर्ग के लिए 50 फीसदी आरक्षण देने की बात कही।

सुरक्षा और भू-माफिया पर सख्ती: अखिलेश यादव ने कहा कि अल्पसंख्यकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा की जाएगी तथा उनके खिलाफ हेट क्राइम को पूरी तरह रोका जाएगा। घोषणापत्र में यह भी कहा गया है कि माफिया या प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा आम आदमी की जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा, जिसके लिए विशेष STF गठित होगी और किसी भी गुंडे-माफिया को पनपने नहीं दिया जाएगा।

Exit mobile version