Site icon Yashbharat.com

Special Train Route : मथुरा-गंगापुर सिटी-मथुरा रूट पर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू

IMG 20240830 WA0043

Special Train Route : मथुरा-गंगापुर सिटी-मथुरा रूट पर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू। यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से मथुरा-गंगापुर सिटी-मथुरा के मध्य स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर रेल प्रसाशन द्वारा चलाया जा रहा है। गाड़ी संख्या 04191/04192 मथुरा-गंगापुर सिटी-मथुरा स्पेशल ट्रेन दिनांक 01 अप्रैल से 30 जून 2025 तक दोनों दिशाओं में कुल 91-91 ट्रिप चलेगी। यह गाड़ी में कुल 12 कोच होंगें।

गाड़ी संख्या 04191 मथुरा-गंगापुर सिटी स्पेशल मथुरा से शाम 16:15 बजे प्रस्थान कर मध्यवर्ती स्टेशनों पर रूकते हुए रात 22:55 बजे गंगापुर सिटी पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 04192 गंगापुर सिटी-मथुरा रात 23:25 बजे गंगापुर सिटी से प्रस्थान कर मध्यवर्ती स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन सुबह 07.00 बजे मथुरा पहुँचेगी ।

यह गाड़ी दोनों दिशाओं में मथुरा से गंगापुर सिटी के मध्य गोवर्धन, डीग, बृज नगर, गोविंद गढ़, रामगढ़, अलवर, राजगढ़, बाँदीकुई जंक्शन, दौसा जंक्शन, नांगल राजावतान, लालसोट, मण्डावरी, पिपलाई एवं बामनवास स्टेशनों पर रुकेगी।

रेल यात्रियों से अनुरोध है कि स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 एवं एनटीईएस ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

 

Exit mobile version