katniमध्यप्रदेश

गायत्री नगर, आधारकाप एवं झंडा बाजार में नगर निगम का विशेष राजस्व वसूली शिविर आयोजित

गायत्री नगर, आधारकाप एवं झंडा बाजार में नगर निगम का विशेष राजस्व वसूली शिविर आयोजि

कटनी। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के मद्देनजर करदताओं की सुविधा हेतु मंगलवार 10 फरवरी को नगर निगम द्वारा गायत्री नगर राम मंदिर के पास तथा आधारकाप में केशरवानी आटा चक्की के पास प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जाकर नागरिकों को बकाया कर जमा करने की सुविधा प्रदान की जा रही है।

वहीं निगम स्वामित्व के दुकानदारों की सुविधा हेतु प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक झंडा बाजार में आयोजित शिविर में निगम स्वामित्व के दुकानदारों को उनके दुकानों के बकाया किराया राशि जमा करने की सुविधा प्रदान की जाएगी।

निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे आयोजित विशेष शिविरों का लाभ प्राप्त कर अपने बकाया करों का भुगतान करते हुए नगर विकास में सहयोग प्रदान करें।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि