
कटनी के सिलौड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगेंगे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के विशेष आधार शिविर; जानें अपने क्षेत्र की तारीखें
कटनी: आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लोक सेवाओं को समय-सीमा में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कटनी जिले में 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026’ का वृहद आयोजन किया जा रहा है।
इस अभियान अवधि के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं (नया पंजीयन व अपडेशन) सुलभ रूप से उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर चयनित स्थलों पर सप्ताहभर विशेष आधार शिविर (Aadhaar Camps) आयोजित किए जाएंगे।
सुबह 10 बजे से कैंप मोड में मिलेंगी सेवाएं
कलेक्टर के निर्देशानुसार जारी आदेश में सभी संबंधित आधार केंद्र संचालकों को स्पष्ट ताकीद दी गई है कि वे निर्धारित तिथियों पर प्रातः 10:00 बजे अपनी शासकीय आधार मशीनों व तकनीकी उपकरणों के साथ तय स्थलों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
-
निर्धारित शुल्क: आधार पंजीयन एवं बायोमेट्रिक/डेमोग्राफिक अपडेशन का कार्य UIDAI द्वारा तय मानकों और निर्धारित दरों के अनुसार ही किया जाएगा।
जनपद पंचायत वार शिविरों की समय-सारणी (Dates & Locations)
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जनपद पंचायतों में आयोजित होने वाले शिविरों की तिथियां इस प्रकार हैं:
1. जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा
-
सिलौड़ी: 10 अगस्त से 14 अगस्त तक
-
दशरमन: 26 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक
-
ढीमरखेड़ा: 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक
-
खमतरा: 9 नवंबर से 13 नवंबर तक
-
धरवारा: 7 दिसंबर से 8 दिसंबर तक
-
उमरियापान: 9 दिसंबर से 11 दिसंबर तक
2. जनपद पंचायत बहोरीबंद
-
इमलिया: 17 अगस्त से 18 अगस्त तक
-
बाकल: 19 अगस्त से 21 अगस्त तक
3. जनपद पंचायत बड़वारा
-
बसाड़ी: 7 सितंबर से 8 सितंबर तक
-
बड़वारा: 9 सितंबर से 11 सितंबर तक
-
विलायतकला: 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक
-
पठरा: 23 नवंबर से 27 नवंबर तककटनी के सिलौड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगेंगे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के विशेष आधार शिविर; जानें अपने क्षेत्र की तारीखें








