Site icon Yashbharat.com

SP Transfer सीएम ने ट्वीट कर डिंडौरी एसपी को हटाने के निर्देश दिए, मिशनरीज स्कूल में यौन शोषण का मामला

shivraj-singh-chouhan

Dindori : डिंडौरी में यौन उत्पीड़न के मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने डिंडोरी एसपी IPS अधिकारी संजय सिंह को हटाने के निर्देश दिए हैं , मुख्यमंत्री डिंडोरी के एक मिशनरीज स्कूल की नाबालिग आदिवासी छात्राओं के साथ यौन शोषण की घटना से नाराज हैं। इस घटना में जिस तरह से पुलिस का व्यवहार सामने आया मुख्यमंत्री ने उस पर कड़ी नाराजगी जताई है।

सीएम ने ट्वीट कर एसपी को हटाने के निर्देश दिए 

चीफ मिनिस्टर एमपी के ट्विटर एकाउंट से ट्वीट किया गया है – “मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विगत दिनों डिंडोरी में मिशनरी स्कूल के छात्रावास में हुए दुखद घटनाक्रम के परिप्रेक्ष्य में डिंडोरी एसपी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं।”

Exit mobile version