एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं,शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ दशहरा मनाने की अपी
कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने जिले के समस्त नागरिकों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में बुराइयों का त्याग कर सदाचार अपनाने तथा प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सभी से दशहरा पर्व को शांति, सौहार्द और हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे अवसरों पर आपसी सद्भाव बनाए रखना और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कटनी पुलिस की अपील
कटनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि विजयादशमी की खुशियां आपस में साझा करें, आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखें तथा कानून-व्यवस्था का पालन करते हुए दशहरा पर्व सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं।

