Site icon YASHBHARAT.COM

आसमान में सजा सुरों का महफिल: रायपुर-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में सोनू निगम ने गाए सुपरहिट गाने, झूम उठे यात्री

sonu nigam

आसमान में सजा सुरों का महफिल: रायपुर-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में सोनू निगम ने गाए सुपरहिट गाने, झूम उठे यात्री

रायपुर: रायपुर से मुंबई जा रही इंडिगो (IndiGo) की फ्लाइट में शुक्रवार को उस समय किसी लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट जैसा नजारा देखने को मिला, जब मशहूर बॉलीवुड पार्श्व गायक सोनू निगम ने सहयात्रियों की फरमाइश पर अपने सुपरहिट गीत गाकर समां बांध दिया। हजारों फीट की ऊंचाई पर अपने पसंदीदा गायक को लाइव सुनकर यात्रियों का सफर बेहद यादगार बन गया।

यात्रियों की फरमाइश पर गाए ‘कल हो ना हो’ और ‘बिजुरिया’

फ्लाइट में सफर के दौरान जैसे ही यात्रियों को पता चला कि सोनू निगम उनके साथ ही यात्रा कर रहे हैं, लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सहयात्रियों ने बड़े प्यार से उनसे कुछ गुनगुनाने का आग्रह किया। सोनू निगम ने भी फैंस को निराश नहीं किया और अपनी सुरीली आवाज में फिल्म ‘कल हो ना हो’ का भावुक गीत “हर घड़ी बदल रही है रूप जिंदगी” और अपना मशहूर पॉप सॉन्ग “बिजुरिया” गाकर पूरे विमान को संगीतमय बना दिया।

सेल्फी और वीडियो लेने की मची होड़

सोनू निगम की इस खास लाइव प्रस्तुति को सुनकर विमान में मौजूद यात्री अपनी सीटों पर ही झूम उठे और तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। इस अनोखे और यादगार पल को कई यात्रियों ने अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद किया, वहीं सफर के दौरान लोगों ने गायक के साथ सेल्फी भी ली।

Exit mobile version