Site icon Yashbharat.com

Sone Ka Bhav: वैश्‍वि‍क बाजार में गोल्‍ड सस्‍ता, भारत में रोज बदल रही कीमत; चांदी भी चमकी

gold_and_silver_price

gold_and_silver_price

Sone Ka Bhav: वैश्‍वि‍क बाजार में गोल्‍ड सस्‍ता, भारत में रोज बदल रही कीमत; चांदी भी चमकी सोने की कीमतों (Gold Price) में लगातार तेजी जारी है. आज भी गोल्ड के भाव में बढ़त है. सोना और चांदी आज भी महंगा है. शादी सीजन में सोने का भाव लगातार बढ़ रहा है. वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड के भाव में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है. आज मल्टी कमोडटी एक्सचेंज पर गोल्ड का रेट (MCX Gold Rates) 61,000 के पार है. अगर आपका ज्वैलरी खरीदने का प्लान है तो उससे पहले 10 ग्राम के रेट्स चेक कर लें. इसके अलावा चांदी का भाव भी बढ़ता जा रहा है.

आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड का भाव 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 61131 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. इसके अलावा चांदी का भाव 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 72975 रुपये प्रति किलोग्राम पर है.

इंटरनेशनल मार्केट में सोना फिसला

इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में गोल्ड की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. कॉमैक्स पर सोने का भाव आज 2000 डॉलर के नीचे है. 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ सोना 1993.77 डॉलर प्रति औंस पर है. इसके अलावा चांदी का भाव 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 23.75 डॉलर प्रति औंस पर है.

22 कैरेट गोल्ड का भाव

22 कैरेट गोल्ड की बात की जाए तो आज दिल्ली में 10 ग्राम का भाव 56,950 रुपये है. इसके अलावा अहमदाबाद में गोल्ड का भाव 56,850 रुपये और चेन्नई में 57,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसके अलावा बैंगलोर, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई में 57,350 रुपये पर है.

सर्राफा दुकान वाले जोड़ते हैं ये चार्ज

बता दें यहां पर दी गई गोल्ड की कीमतों में जीएशटी और अन्य चार्ज जुड़ने के बाद में आपको बाजार में ज्यादा रुपये खर्च करने होंगे. इन दरों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज को जोड़ा जाएगा. इस वजह से मार्केट के रेट्स अलग हो सकते हैं. इनमें अंतर देखने को मिल सकता है.

इस तरह चेक करें अपने शहर के रेट्स

आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं. आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा.

Exit mobile version