Site icon Yashbharat.com

Sone Ka Bhav: आज फि‍र भाव खा गए सोना चांदी, आज Gold Investment कि‍तना फायदेमंद, जानि‍ए यहां

gold_and_silver_price

gold_and_silver_price

Sone Ka Bhav: आज फि‍र भाव खा गए सोना चांदी, आज Gold Investment।  शादियों का सीजन नजदीक है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीददारी करना चाहते हैं या आप सोने में निवेश (gold invest) करना चाहते हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है. बैंक बाजार डॉट कॉम के अनुसार आज यानी 22 नवंबर बुधवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Gold Price Today) की राजधानी भोपाल में सोने और चांदी के दाम में भारी उछाल देखने को मिला है. 22 कैरेट सोने के दाम 57,730 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 60,620 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं.

सोने के दाम में आई उछाल

(Bhopal gold Price Today) राजधानी भोपाल के सराफा बाजार में कल यानि मंगलवार को (22K Gold) 22 कैरेट सोना 57,430 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका, जबकि (24K Gold) 24 कैरेट सोना 60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका. वहीं 22 कैरेट सोने के दाम 57,730 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 60,620 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं.

 

चांदी के दाम भी बढ़े

बुधवार को चांदी के दाम में भी उछाल देखने को मिला है. बैंक बाजार डॉट काम के अनुसार यदि बात करें चांदी कि तो जो चांदी भोपाल के सराफा बाजार में को 79,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही थी, वहीं आज बुधवार को 79,400 के दाम पर बिकेगी.

 

कैसे पहचाने सोने की शुद्धता

(International Organization for Standardization) अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा.

Exit mobile version