FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

Sonam Raghuwanshi: जिसकी तारीफ करते थे पड़ोसी, वो बन गई हत्या की आरोपी

Sonam Raghuwanshi: जिसकी तारीफ करते थे पड़ोसी, वो बन गई हत्या की आरोपी। मेघालय के शिलांग में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर जहां एक ओर जांच तेज हो रही है। वहीं दूसरी ओर सोनम रघुवंशी को लेकर उसके पड़ोसियों के भी बयान सामने आने लगे हैं।

Sonam Raghuwanshi: जिसकी तारीफ करते थे पड़ोसी, वो बन गई हत्या की आरोपी

सोनम के पड़ोसी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘हमें यकीन नहीं हो रहा। वह बहुत ही अच्छी, शिक्षित और शालीन लड़की थी। उसने ऐसा किया या नहीं, हम नहीं कह सकते। हो सकता है किसी तरह से जुड़ी हो, लेकिन जब तक पुष्टि न हो, हम कुछ कह नहीं सकते। हमें तो वह एक सीधी-सादी लड़की लगती थी।

इंदौर कपल मामले में एक के बाद एक नया खुलासा हो रहा हैं। इस बीच पड़ोसी का बयान सामने आया है। जिससे साफ है कि सोनम को लेकर समाज में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हैं। कुछ लोग जहां उसे मासूम मान रहे हैं, वहीं कुछ इस केस में उसकी भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। मेघालय पुलिस सोनम को लेकर जांच कर रही है और इस हाई-प्रोफाइल केस से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि