Latest

Sonakshi Sinha Shadi: पिता की बिना इजाजत के जहीर से शादी रचाएंगी सोनाक्षी? शत्रुघ्न ने कहा- आजकल के बच्चे…

Sonakshi Sinha Shadi: पिता की बिना इजाजत के जहीर से शादी रचाएंगी सोनाक्षी? शत्रुघ्न ने कहा- आजकल के बच्चे… बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा शादी की खबरों को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही अभिनेत्री अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की दुल्हनिया बनने वाली हैं। खबर आ रही है कि अभिनेत्री मुंबई में 23 जून को जहीर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि, अभिनेत्री की ओर से इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच उनके पिता, अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उन्हें बेटी की शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में एक बातचीत में कहा कि उन्हें अपनी बेटी सोनाक्षी की शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्हें भी केवल उतना ही पता है, जितना मीडिया से सुना है। अभिनेता ने कहा, ‘मैं भी उतना ही जानता हूं जितना मीडिया में मैंने पढ़ा है, जब सोनाक्षी इस बारे में बताएंगी। मैं और मेरी पत्नी आशार्वाद देने के लिए चले जाएंगे। हम हमेशा उनकी खुशियों की कामना करते हैं।’

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम