Site icon Yashbharat.com

Sona Chandi Ki Kimat: सोने की कीमतों में की गिरावट, चांदी भी फिसली

gold_and_silver_price

gold_and_silver_price

Sona Chandi Ki Kimat: सोने की कीमतों में की गिरावट, चांदी भी फिसली। वैश्विक बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 50 रुपये टूटकर 62,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इस दौरान चांदी भी 200 रुपये की गिरावट के साथ 76,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का हाजिर भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 62,120 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,992 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 76.200 डॉलर प्रति औंस के लगभग अपरिवर्तित भाव पर कारोबार करती दिखी। इस बीच वायदा कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का दिसंबर अनुबंध 108 रुपये की तेजी के साथ 61,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा चांदी के दिसंबर अनुबंध की कीमत 18 रुपये की तेजी के साथ 72,916 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

बीते एक हफ्तों की बात करें तो बीते पांच दिनों के कारोबारी सेशन के दौरान सोने की कीमतों में 435 रुपये का उछाल आया है। 20 नवंबर 2023 को जहां सोना 62,885 रुपये 10 प्रति के भाव पर कारोबार कर रहा था वहीं 24 नंवबर 2023 को यह 63,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया।

Exit mobile version