Site icon Yashbharat.com

झिंझरी स्थित क्षेत्रीय बस स्टैंड का नाम स्वर्गीय बच्चन नायक किए जाने की मांग, समाजसेवी संगठनों ने विधायक, महापौर व नगर निगम अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

20250903 131935 scaled

झिंझरी स्थित क्षेत्रीय बस स्टैंड का नाम स्वर्गीय बच्चन नायक किए जाने की मांग, समाजसेवी संगठनों ने विधायक, महापौर व नगर निगम अध्यक्ष को सौंपा ज्ञाप

कटनी(YASHBHARAT.COM)। दृढ़ोमर वैश्य समाज, लोकतंत्र सेनानी संघ व कटनी टेंट लाइट एसोसिएशन ने विधायक, महापौर व नगर निगम अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर झिंझरी में नवनिर्मित क्षेत्रीय बस स्टेंड का नाम पूर्व विधायक स्वर्गीय बच्चन नायक करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि झिंझरी स्थित नवीन क्षेत्रीय बस स्टेण्ड बन रहा है जो लगभग पूर्णतया की ओर है। जिसके नामकरण के लिये कटनी नगर निगम के 35 सम्मानित पार्षदों ने हस्ताक्षर कर बच्चन नायक बस स्टेण्ड नामकरण की मांग की है। जिस पर कटनी जिले के विभिन्न वर्गों समाजों ने हर्ष व्यक्त किया है क्योंकि बच्चन नायक की सर्वहारा वर्ग के चिंतक नेता थे। कटनी के विकास एवं जन सहयोग, जन समस्याओं के निराकरण के लिय सदैव तत्पर रहते थे। कटनी जिला बनाने के लिये अग्रणी आंदोलनकारी रहते हुए जेल भी गये थे। 19 माह मीसा बंदी रहे। वर्तमान सरकार मीसा बंदियों को राष्ट्रीय पर्वों पर सम्मानित करने का कार्य निरंतर कर रही है। ऐसे विकास पुरूष के योगदान को सराहते हुए पूर्ववर्ती मप्र सरकार ने उत्कृष्ठ विधायक से सम्मानित किया था जो कि कटनी जिले के एक मात्र विधायक थे। विश्वस्त्र सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि एमआईसी में किसी एक सदस्य की आपत्ति पर कर्मयोगी बच्चन नायक के नाम के 35 पार्षदों के हस्ताक्षरित आवेदन को स्थगित कर दिया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि झिंझरी बस स्टेण्ड का नाम बच्चन नायक बस स्टेण्ड रखा जावे जो कि एक कर्मयोगी, मीसाबंदी एवं कटनी जिले के एकमात्र उत्कृष्ठ विधायक स्वर्गीय बच्चन नायक के लिये उचित एवं आवश्यक है। कटनी जिले के लिये स्वर्गीय बच्चन नायक के लिये सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Exit mobile version