Social Crime In Katni: कटनी के सि‍लौडी गांव में प्रार्थना सभा में मतांतरण कराने का आरोप

Social Crime In Katni: कटनी के सि‍लौडी गांव में प्रार्थना सभा में मतांतरण कराने का आरोप लगाया है। बैठक में ग्रामीणों के साथ गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल थी। इसकी शिकायत परियोजना अधिकारी से भी की गई है ।

जिले की ढीमरखेड़ा तहसील की सिलौड़ी चौकी अंतर्गत कोसमघाट गांव में रविवार को मतांतरण कराने के लिए प्रार्थना सभा आयोजित करने का आरोप है। सिलौंडी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि ग्राम कोसमघाट निवासी बबलू महोबिया ने अपने घर पर प्रार्थना सभा आयोजित की थी। इसमें बाहर से आए कुछ लोग दूसरी भाषा में कुछ पढ़ने के साथ गीत गा रहे थे।

मां ने क्रिश्चियन धर्म अपनाया

पता चला कि युवक और उसकी मां ने क्रिश्चियन धर्म अपनाया है और लोगों को मतांतरण करने को लेकर प्रेरित करने के लिए प्रार्थना सभा आयोजित की गई है। बैठक में ग्रामीणों के साथ गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल थी। इसकी शिकायत परियोजना अधिकारी से भी की गई है।

एसपी अभिजीत रंजन का कहना है कि शिकायत पर ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी को तथ्य जुटाने को कहा गया है। एसडीओपी स्लीमनाबाद अखिलेश गौर को जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि मामले में सत्यता पाई जाती है तो नियमानुसार संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version