katniमध्यप्रदेश

लघु वेतन कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पदोन्नति व ई-अटेंडेंस सहित विभिन्न मांगों पर शीघ्र समाधान की मांग

लघु वेतन कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पदोन्नति व ई-अटेंडेंस सहित विभिन्न मांगों पर शीघ्र समाधान की मां

कटनी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ, जिला शाखा कटनी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला कलेक्टर से मुलाकात कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा। संघ ने नवीन पदोन्नति नियम-2025 के तहत जिले के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश शीघ्र जारी करने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें उठाईं।

संघ के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके एवं मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि ज्ञापन में मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी नवीन पदोन्नति नियम-2025 का शीघ्र पालन सुनिश्चित करते हुए पात्र कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग की गई है। इसके साथ ही ई-अटेंडेंस व्यवस्था से संबंधित समस्याओं के समाधान, सभी विभागों में कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची प्रकाशित करने, जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की नियमित बैठक आयोजित करने तथा विभागीय स्तर पर लंबित समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग भी रखी गई।

प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद जिला कलेक्टर ने कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए संबंधित विषयों के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

कलेक्टर से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में उप प्रांताध्यक्ष अजय गौतम, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश जसूजा, अजीमुद्दीन शाह, नीलेश, धर्मेंद्र राज, राकेश पांडेय, अभिषेक सिंह, आयुष पांडेय, नरेश राठौर, सुशील यादव सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Back to top button