Site icon Yashbharat.com

लघु वेतन कर्मचारी संघ ने एक पेड़ माँ क़े नाम अभियान क़े तहत किया पौधरोपण

IMG 20240810 WA0023

कटनी –मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी मोहित बर्मन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज अगस्त को संघ के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके एवं रसोइया प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष ज्योति चौधरी का जन्मदिन एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण संतुलन बनाए रखने के लिए रेस्ट हाउस सिविल लाइन कटनी के परिसर मे पौधा रोपण करके मनाया गया एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक अमर सिंह पटेल ब्लॉक खेल अधिकारी बहोरीबंद की अध्यक्षता मे आहूत की गई ।

जिसमें सर्वसम्मति से नीलेश पौराणिक को जिला सह सचिव के पद पर मनोनीत किया गया और बैठक मे कर्मचारी हितैषी मुद्दों के समाधान हेतु चर्चा करते हुए आगामी दिनों में संघ के द्वारा शासन प्रशासन को ज्ञापन दिया जायेगा इसके बाद धरना-प्रदर्शन आंदोलन किया जायेगा कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी सदस्य राकेश जासूजा सौरभ सिंह अजय गौतम नीलेश पौराणिक अजमुद्दीन शाह मनोज श्रीवास राजेश मनोज रत्ना खुशबु रीना महेश साहू अविनाश प्यासी बालक दास राम अवतार आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version