स्लीमनाबाद पुलिस ने सूने घर में चोरी करने वाले चोरो को गिरफ्तार कर करीबन 09 लाख रुपये का मशरुका किया बरामद

स्लीमनाबाद पुलिस ने सूने घर में चोरी करने वाले चोरो को गिरफ्तार कर करीबन 09 लाख रुपये का मशरुका किया बराम

कटनी- पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अति पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के कुशल मार्ग दर्शन में धाना स्लीमनाबाद प्रभारी एवं टीम द्वारा दिन के समय सूने घर में चोरी करने वाले चोरो को गिरफ्तार कर करीबन 08 लाख रुपये का मशरुका बरामद करने में मिली सफलता है

तीन मार्च को सूचनाकर्ता जगदेव प्रसाद हल्दकार पिता श्री कंछेदी लाल हल्दकार उम्र 50 साल निवासी ग्राम महगंवा थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी ने रिपोर्ट किया कि गांव में ही छोटे भाई वासुदेव हल्दकार के घर में होली की पूजा करने घर मे ताला लगाकर गये थे पूजा करने के बाद वापस करीबन 02/00 बजे पुरे परिवार के साथ घर आया तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था तब मैं और मेरी पत्नि घर के अंदर जाकर देखे तो दुसरा कमरा का ताला टुटा हुआ था और दरवाजा खुला हुआ था कमरे मे रखी आलमारी एवं बिस्तर पेटी खुली हुई थी तब मैं और मेरी पत्नि बिस्तर पेटी के अंदर रखा डिब्बा देखे जो नहीं मिला जिसमे मेरी पत्नी एवं लडकी के सोने चांदी के पुराने इस्तेमाली जेवर रखे हुये थे डिब्बा मे पुराने इस्तेमाली जेवर चार जोडी सोने की झुमकी, गले का हार, सोने के कंगन, पेंडल, दो चेन सोने के, कान के फूल, लाकेट, अंगुठी, नथनी, चांदी का हाफ करधन, चांदी की पायले, खुचना, चांदी की बिछिया, चांदी के छल्ला, चांदी की अंगुठी एवं नगदी 10 हजार रुपये रखे हुये थे जो कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्र 127/2026 धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना संदेही दीपक उर्फ दीपू पिता जगदेव प्रसाद हल्दकार उम्र 27 साल निवासी ग्राम महगंवा, अर्पित उर्फ राज पिता महेश हल्दकार उम्र 22 साल निवासी ग्राम महगंवा. जगमोहन उर्फ मोहन उर्फ मन्जा पटेल पिता धीरज पटेल उम्र 27 निवासी ग्राम पडरभटा, पवन उर्फ मरहरण कोल पिता सुनील कोल उम्र 19 साल निवासी ग्राम महगंवा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जो आरोपी द्वारा अपना जुर्म घटित करना स्वीकार किया जो आरोपीगणो के कब्जे से एक सोने की पंचाली हार, एक सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की चेन, दो जोडी सोने की झुमकी, एक जोडी सोने के कंगन लाख पट्टी, आठ जोडी चांदी की पायल छोटी बडी, दो अंगूठी चांदी की, एक चांदी का करधन, दो चांदी के खुसना, दो चांदी की हाथ मेंहदी, 37 नग बिछिया चांदी की, एक सोने की अंगूठी, दो जोडी चांदी की बडी पायल, सोने के चार नग लोंग, सोने के तीन नग नथ, दो चांदी की चेन, एक सोने का हार, एक जोडी सोने की झुमकी, एक सोने की हाय कुल कीमती 07 लाख 94 हजार रुपये बरामद कर आरोपीगणो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद निरी सुदेश कुमार समन, उनि काशीराम झारिया, सउनि जुबेर अली, प्र. आर 509 प्रेमशंकर पटेल, आर 08 आशीष पटेल, आर 41 दीपक यादव, प्र आर चालक 444 लखन पटेल, आर 702 अचल कुमार की सराहनीय भूमिका रही

Exit mobile version