Site icon Yashbharat.com

Sleemanabad: 11 खंभों से केवी लाइन के तार चोरी, रबी फसलों की बोवनी के लि‍ए 3 माह से बि‍जली का इंतजार कर रहे किसान

Bijli

Bijli

Sleemanabad: 11 खंभों से केवी लाइन के तार चोरी, रबी फसलों की बोवनी के लि‍ए 3 माह से बि‍जली का इंतजार कर रहे किसान स्लीमनाबाद के समीपी ग्राम जगदीशपुरी खिरहनी में कृषि फीडर की करीब एक किलोमीटर की विद्युत तार उतारकर चोरों ने किसानों की मुश्किल बढ़ा दी है।कटनी नदी के पिपरहा घाट से 11 विद्युत पालों से विद्युत तार चोरी कर ले जाने के बाद एक दर्जन किसान रबी फसलों की बोवनी के लिए खेतो की पलोनी नही कर पा रहे है ।

लगभग तीन महीने पहले पहले कृषक भारत चौधरी के द्वारा विद्युत कार्यालय और स्लीमनाबाद थाना मे शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अब तक ना तो चोरों को पकड़ा गया है और ना ही विद्युत तार लगाई गई है। किसानों की चिंता यह है कि अगर समय पर तार नहीं खींची गई तो करीब 25हेक्टेयर में खेती ना हो पाने से दर्जनों किसान परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो जायेगा।

किसानों ने कलेक्टर को प्रेषित पत्र में खंभों में फिर से तार खिंचवाकर विद्युत सप्लाई किए जाने की गुहार लगाई है जिससे किसानों को राहत मिल सके। गत वर्ष भी चोरों ने यहां से तार चोरी की थी।तब कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर तार लगाने से किसानों को राहत मिली थी।इस बीच तार चोरी करने वाला गिरोह भी स्लीमनाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा लेकिन चोरी की वारदातों में अंकुश नहीं लगा है।

Exit mobile version