Site icon Yashbharat.com

Singrauli: बरगवां में कार और आटो की टक्‍कर में चार की मौत

accident

सिंगरौलीरविवार सुबह बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ोखर के पास एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक कार और ऑटो की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही जान चली गई। वहीं एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल एक अन्य का इलाज जारी है। घटना के बाद गोरबी बरगवां मार्ग में लंबा जाम लग गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ोखर के पास गोरबी बरगवां मार्ग पर एक स्कोडा कार व ऑटो की सीधी भिड़ंत हो गई। जिसमें सोबरनिया पति परमसुख उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम बड़ोखर, सुंदरमणी केवट पति शुभरन केवट ग्राम देवरा चौकी तीनगुड़ी एवं विजय साकेत पिता मायाराम साकेत उम्र 25 वर्ष ग्राम मझगवां थाना बरगवां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना में घायल दिवाकर प्रसाद मिश्रा का इलाज जिला चिकित्सालय बैढ़न में जारी है।

बताया जाता है कि ग्राम बड़ोखर के पास तेज रफ्तार स्कोडा कार और ऑटो की सीधी भिड़ंत के कारण यह घटना घटित हुई। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बरगवां निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय बैढ़न भिजवाया। वही मृतकों को पंचनामा कर पीएम हेतु भिजवाया। इस घटना के बाद जाम को पुलिस द्वारा खुलवा कर आवागमन सुगम किया गया।

 

 

Exit mobile version