कटनी। शासकीय एवं प्रशासनिक सेवाओं में सिन्धी समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु, IAS, IPS, IFS के चयन में UPSC Exam में पर्याप्त मार्गदर्शन हेतु सिंधी समाज जिला कटनी द्वारा पूज्य सिन्धी सेंट्रल पंचायत कटनी,पूज्य सिंधी सेट्रल पंचायत माधवनगर,पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत शांतिनगर,सिंधु सेवा समिति कटनी के मार्गदर्शन में कटनी सिंधी समाज की अग्रणी संस्था सिन्धु नौजवान मण्डल (रजि) के तत्वाधान में वरुण संस्था एवं सिंधी काउंसिल आफ इंडिया कटनी के सहयोग से सिंधी समाज के छात्र/छात्रओं हेतु UPSC प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने प्रशिक्षका हेतु निःशुल्क सैमीनार का आयोजन 26 मई सोमवार को शाम 4:30 बजे नई बस्ती सरस्वती स्कूल मार्ग स्थित सिंधु झूलेलाल मंगलम में आयोजित किया गया है सैमीनार में रिटार्यड IPS माननीय राजाराम लखनऊ एवं कउंसलर श्री जयेश शर्मा दिल्ली मुख्यवक्ता के रूप में उपस्थित होंगे कार्यक्रम में 100 बच्चों का रजिस्ट्रेशन पहले आओ पहले आओ के आधार पर किया जाना है।
प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 23 मई निर्धारित की गई है रजिस्ट्रेशन फार्म सिंधु झूलेलाल मंगलम चड्डा कॉलेज के सामने नई बस्ती,कृष्णा कैमिस्ट मिशन चौक,गुरुकृपा (मनोहर)स्टेशनरी माधवनगर, मानसरोवर कॉलोनी में भरे जा रहे हैं..

