Site icon Yashbharat.com

सड़क दुर्घटना में घायल ना हो मूक पशु ,गौ रक्षा कमांडो फोर्स ने चलाया रेडियम अभियान

IMG 20250624 WA0000

सड़क दुर्घटना में घायल ना हो मूक पशु ,गौ रक्षा कमांडो फोर्स ने चलाया रेडियम अभिया

कटनी- मानसून के आते ही जानवरों का सड़क दुर्घटनाओ का सिलसिला तेज़ी से बढ़ जाता है।जिसमे अंकुश लगाने गौ रक्षा कमांडो फोर्स के सदस्य ने शुरू किया रेडियम अभियान गौ रक्षा कमांडो फोर्स की जिला अध्यक्ष अमिता श्रीवास ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रेडियम अभियान चलाकर गोवंश को दुर्घटना से बचाने का प्रयास उनके द्वारा किया जा रहा है।बारिश मे कई प्रकार के कीट पतंगे गौ वंश को परेशान करते है जिससे बचने के लिए गौ वंश सड़कों पर बैठते हैं वाहनों से होने वाले धुएँ से उन्हें राहत मिलती है। पर रात के अंधेरे में बेजुबान दिखाई ना देने के कारण दुर्घटना का शिकार होते हैं जिसमें बेजुबान और इंसान दुर्घटनाग्रस्त होता है जिस स्थिति को देखते हुए रेडियम अभियान प्रारंभ किया गया है और यह कई दिनों तक चलाया जायेगा।

Exit mobile version