Site icon Yashbharat.com

Sikkim : सिक्किम के नाथू ला पहाड़ी दर्रे में हिमस्खलन से 7 पर्यटकों की मौत, 80 के दबे होने की आशंका

sikkim Nathu la

Sikkim : सिक्किम के नाथू ला पहाड़ी दर्रे में हुए भारी हिमस्खलन से कम से कम सात पर्यटकों की मौत हो गई और कई जख्मी हो गये। इस हिस्खलन में करीब 80 लोगों को फंसे होने की आशंका है। स्थानीय प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बर्फ में फंसे 22 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। BRO (सीमा सड़क संगठन) ने रास्ते की बर्फ हटाकर इस हिमस्खलन में फंसे 350 से अधिक पर्यटकों और 80 से अधिक वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। फिलहाल बर्फ में दबे लोगों को निकालने की कोशिश चल रही है।

गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू रोड पर 15वें मील पर अचानक हुए हिमस्खलन में छह पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक लोगों के बर्फ में फंसे होने की आशंका है। हिमस्खलन मंगलवार को दोपहर में करीब 12 बजकर 20 मिनट पर हुआ। इसमें घायल छह लोगों ने नजदीकी सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया। इनमें चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। इस बीच, बर्फ में फंसे 22 पर्यटकों को बचा लिया गया है और उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version