Friday, May 15, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

Sidhi Crime: आखिर कौन सा दर्द-महिला ने 2 बच्चों के साथ लगाई कुएं में छलांग, तीनो की मौत

Sidhi Crime: आखिर कौन सा दर्द-महिला ने 2 बच्चों के साथ लगाई कुएं में छलांग, तीनो की मौत।

जिले के कोतवाली थानांतर्गत मुड़ी गांव में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। इस घटना में तीनों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि महिला ने आत्महत्या की है। इनके शव गांव के ही एक चरवाहे ने कुएं में तैरते देखा जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। व

हीं घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बुधवार सुबह 11 बजे मिला शव

घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। जब गांव के एक चरवाहे ने सुबह लगभग 11 बजे कुएं में एक महिला और उसके दो बच्चों के शव उतराते हुए देखा। जिसके बाद वह बदहवास होकर गांव की ओर भागा और लोगों को इसकी सूचना दी।

गांववालों ने भी मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि महिला गांव की ही रहने वाली है। जिसके बाद उन्होंने मृत महिला के स्वजनों व पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को बाहर निकलवाया।

मृत महिला की पहचान 32 वर्षीय प्रमिला कुशवाहा पति ओमकार कुशवाहा के रूप में हुई जो कि मुड़ी गांव की ही निवासी है। वहीं उसके साथ मिले दो बच्चों के शव तीन वर्षीय सिद्धार्थ कुशवाहा और नौ वर्षीय श्रेयांश कुशवाहा के हैं जो उसी के बेटे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम