Site icon Yashbharat.com

Sidhi Bus Accident सीधी बस हादसे में 25 शव निकाले गए, बस को क्रेन से ला रहे बाहर

16 02 2021 sidhi bus accident in madhya pradesh 2021216 115448

सीधी, Sidhi Bus Accident। मध्य प्रदेश के सीधी में रामपुर नैकिन थाना इलाके में मंगलवार सुबह 7:30 बजे एक बस 30 फीट गहरी नहर में जा गिरी। बस में करीब 54 यात्रियों के सवार होने की सूचना सामने आ रही है। हादसे के बाद 7 लोग तैरकर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें ग्रामीणों ने निकाला। घटना में 25 लोगों के शव बाहर निकाले जाने की सूचना सामने आ रही है। नहर इतनी गहरी है कि बस पूरी तरह उसमें डूब गई है, गोताखोरों और पुलिस प्रशासन ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी में खोज निकाला, अब क्रेन के जरिए बस को बाहर निकाला जा रहा है। बाणसागर डैम से निकलने वाले पानी को बंद करा दिया गया है, जिससे बस को तेज बहाव से रोका जा सके। बताया गया है कि बस में बघवार, चोरगढ़ी समेत आसपास के भी यात्री सवार थे। बस हादसे को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीधी कलेक्टर से बात की है। सीएम ने आज भोपाल में होने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना के गृहप्रवेशम कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक बस सीधी से सतना जा रही थी, साइड लेने के दौरान वह सीधे सड़क किराने नहर में जा गिरी। घटना के बाद पास के ग्रामीण और अन्य लोग बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटे। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए हैं। घटना की जानकारी लगते ही बस में सवार लोगों के स्वजन भी मौके पर पहुंच रहे हैं, मौके पर कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि बस छूहियाघाटी में दो दिन से लगे जाम की वजह से अपने तय रूट से ना जाकर इस मार्ग से जा रही थी। यह भी बताया जा रहा है कि सुबह के समय बस आमतौर पर खाली रहती है, लेकिन आज परीक्षा होने की वजह से विद्यार्थी इसी बस में सवार होकर सीधी से सतना जा रह थे।

Exit mobile version