बालाजी नगर में 7 से 14 अगस्त तक श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन

बालाजी नगर में 7 से 14 अगस्त तक श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोज
कटनी। बालाजी नगर स्थित नीरज दुबे के निज निवास (पुरवार स्कूल के सामने) में 7 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन सायं 4 बजे से हरि इच्छा तक आयोजित होगी।
आयोजन में कथा वाचन चित्रकूट धाम के राजगुरु स्वामी श्री बदरीप्रपन्नाचार्य जी महाराज द्वारा किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन वैकुंठवासी स्वर्गीय भगवान दास दुबे की वार्षिक श्राद्ध वर्षी के अवसर पर रखा गया है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण एवं धर्म लाभ लेने की अपील की है।
आयोजन के अंतर्गत 7 अगस्त (शुक्रवार) को विशाल कलश शोभायात्रा, देव पूजन एवं कथा माहात्म्य के साथ शुभारंभ होगा। 8 अगस्त को मंगलाचरण, परीक्षित जन्म, कपिलोपाख्यान एवं ध्रुव चरित्र, 9 अगस्त को जड़भरत प्रसंग एवं प्रह्लाद चरित्र, 10 अगस्त को वामन अवतार, रामचरित्र एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 11 अगस्त को श्रीकृष्ण बाल लीलाएं एवं गोवर्धन उत्सव, 12 अगस्त को कंस वध एवं श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह महोत्सव तथा 13 अगस्त को सुदामा चरित्र, व्यास पूजन, कथा विश्राम एवं हवन का आयोजन होगा।
14 अगस्त (शुक्रवार) को प्रातः 10 बजे से 11:30 बजे तक कन्या भोजन तथा दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक ब्राह्मण भोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन के प्रेषक पं. राजेश दुबे, पं. रमेश दुबे (अन्नू), पं. अनिल दुबे (पप्पू) एवं पं. नीरज दुबे (नीटू) सहित समस्त दुबे परिवार हैं। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से सपरिवार उपस्थित होकर कथा एवं भंडारे में सहभागिता की अपील की है।








