Site icon Yashbharat.com

Shridham Train Time:: श्रीधाम, पातालकोट, गोंडवाना सहित 42 ट्रेनें बहाल

22 11 2020 tejas train 1200

Shridham Train Time:: श्रीधाम, पातालकोट, गोंडवाना सहित ट्रेनों को बहाल कर दिया है । भोपाल-इटारसी रेल मार्ग पर बुधनी-बरखेड़ा के बीच तीसरी लाइन के कार्य के चलते निरस्त की गईं 42 ट्रेनों को बहाल कर दिया है। ये ट्रेनें 13 से 28 अक्टूबर तक के लिए निरस्त की गई थीं, लेकिन ट्रैक पर काम टलने के कारण इन्हें बहाल कर दिया है। इस ट्रैक पर तीसरी रेल लाइन को पुरानी पटरी से जोड़ने का काम किया जाना था, लेकिन फिलहाल पटरी जोड़ने के काम को स्थगित कर दिया है। ट्रेनों को बहाल करने के साथ ही उन्हें नियमित समय से चलाने का भी निर्णय लिया गया है।

इसके चलते अब ग्वालियर से गुजरने वाली ट्रेन क्रमांक 14623-24 फिरोजपुर छावनी जंक्शन से सिवनी के बीच चलने वाली पातालकोट एक्सप्रेस, ट्रेन क्रमांक 12191-92 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस, ट्रेन क्रमांक 12171-72 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हरिद्वार एसी एक्सप्रेस, ट्रेन क्रमांक 12405-06 भुसावल-हजरत निजामुद्दीन पातालकोट एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें बहाल की गई हैं। हालांकि रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे असुविधा से बचने के लिए नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम या 139 जैसी अधिकृत पूछताछ सेवा पर ट्रेन की स्थिति के बारे में पता कर ही घर से निकलें।

निर्धारित रूट से ही चलेगी बरौनी मेल बुढ़वाल

सुन्धिआमा के मध्य लगभग 11 किमी रेल लाइन पर दोहरीकरण कार्य के चलते ट्रेनों के निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन करने के निर्णय को रेलवे ने एक बार फिर से बदल दिया है। पहले बरौनी मेल को कानपुर से प्रयागराज होकर आगे के लिए चलाना था, अब इसे अपने निर्धारित रूट से ही चलाया जाएगा। ट्रेन क्रमांक 11123 ग्वालियर-बरौनी मेल 12 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक परिवर्तित मार्ग के स्थान पर अपने निर्धारित मार्ग से संचालित होगी। वहीं ट्रेन क्रमांक 11124 बरौनी-ग्वालियर परिवर्तित के स्थान पर निर्धारित रूट से ही चलेगी।

Exit mobile version