Site icon Yashbharat.com

Shri Ram Mandir Utsav katni जरवाही पहुंची अक्षत कलश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

wp 1703427691891274837090238291392

Shri Ram Mandir Utsav katni अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला का भव्य मंदिर बनने के बाद 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देशभर में आयोजित की जा रही अक्षत कलश यात्रा रविवार को ग्राम पंचायत जरवाही पहुंची। जरवाही पहुँचने पर लोगों ने पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया। कलश यात्रा मे बैंड बाजा के साथ श्रीराम के जयघोष के बीच अक्षत कलश का फुलमाला,आरती के साथ सभी मार्गो से होकर बड़ी माड़िया मे समापन हुआ।

विश्व हिंद पूरिषद की ओर से कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर सरपंच सोनू सल्लू मिश्रा, पंचजन, जनपद सदस्य गुड्डू पटेल, वरिष्ठ जन नरेंद्र श्रीवास्तव,राकेश चौबे आदि एवं विश्व हिंद पूरिषद की ओर से जिला सहसंयोजक रोहित सोनी भाई साहब निवार प्रखंड सहसंयोजक कृष्ण कुमार कुशवाहा से सुरक्षा प्रमुख रामजी पटेल सत्संग प्रमुख संगम दुबे गौ रक्षा प्रमुख जय अमन खटीक एवं पवन श्रीवास्तव, राघवेंद्र सिंह समस्त ग्रामवासी की उपस्थिति रही।

Exit mobile version