Site icon Yashbharat.com

Shrdha ki shadi: श्रद्धा कपूर करने जा रही हैं बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ से शादी? चर्चा में है मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे और कजिन प्रियांक का ये जवाब

20210828 095935

श्रद्धा कपूर लंबे समय से अपने प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चे में हैं। खबरों की मानें तो श्रद्धा, रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं। हालांकि कभी ये दोनों इस बारें में खुलकर नहीं बोला है, लेकिन कई बार दोनों के एक साथ स्पॉट किया गया।

अब अफेयर की अफवाहों के बीच दोनों की शादी के चर्चे होने लगे हैं। शादी की अफवाहों पर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे और उनके बेटे प्रियांक शर्मा ने कुछ ऐसा कहा है, जिसकी चर्चा होने लगी है। आपको बता दें कि पद्मिनी कोल्हापुरे श्रद्धा कपूर की मौसी हैं। प्रियांक पद्मिनी के बेटे हैं तो ऐसे में वह श्रद्धा के कजिन हैं।

 

प्रियांक शर्मा -पद्मिनी कोल्हापुरे  ने दिया ये जवाब

India.com की खास बातचीत में जब प्रियांक शर्मा इस श्रद्धा-रोहन की शादी के प्लान में बारें में सवाल किया गया तो उन्होंने कोई भी कॉमेंट करने से मना कर दिया। प्रियांक कहते हैं, मैं इस बारें में कोई बात नहीं कर सकता। इस पर मैं क्या बोलूं यार लेकिन आप एक्साइटमेंट की बात कर रहे हैं तो मैं जरूर हूं और होना भी चाहिए। यदि भविष्य की बात की जाए तो अच्छा ऑप्शन हैं। एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे से जब इस बारें में उनकी राय मांगी गई तो उन्होंने खुशी जताते हुए बोलीं कि ये शादी का प्रश्न थोड़ा अजीब है, लेकिन अगर ऐसा होगा तो खबरें मिल जाएगी’।

रोहन श्रेष्ठ के पिता राकेश को पसंद है दोनों की जोड़ी

इससे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में रोहन श्रेष्ठ के पिता राकेश श्रेष्ठ ने दोनों के अफेयर को खारिज कर दोनों को क्लोज फ्रेंड बताया था। हालांकि उन्होंने शादी पर कहा था कि अगर दोनों एक दूसरे को लाइक करते हैं और एक साथ आने का कोई निर्णय लेते हैं तो ये अच्छी बात है। दोनों मैच्योर हैं अपना निर्णय सोच-समझकर ही रहेंगे। अगर मेरी च्वाइस की बात कर रहे हैं तो मुझे इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है। अगर वह दोनों शादी करना चाहते हैं तो मैं खुशी-खुशी उनके लिए सब कुछ करने के लिए तैयार हूं।

 9 वर्षों से बेहद करीब हैं  श्रद्धा-रोहन

इससे पहले ‘द क्विंट’ से बात करते हुए रोहन इन लिंक-अप की खबरों को अफवाह बताया था। उन्होंने कहा था कि पिछले 9 वर्षों से बेहद करीब हैं। हम केवल दोस्त हैं। आपको बता दें कि इसी साल मार्च के महीने में श्रद्धा-रोहन एक साथ मालदीव में गये थे। जहां प्रियांक की शादी हुई थी। इस शादी में दोनों को एक साथ सभी फंक्शन में अटैंड करते हुए देखा गया था। इतना ही नहीं श्रद्धा ने अपना जन्मदिन भी मालदीव में रोहन और परिवार वालों के साथ मनाया । प्रियंका की शादी से ही श्रद्धा-रोहन के लिंकअप की खबरों ने जोर पकड़ा है।

Exit mobile version