Site icon Yashbharat.com

जीवित इंसान को मरता दिखाना गुनाह है’-धर्मेंद्र की अफवाह पर भड़कीं हेमा मालिनी

Screenshot 20251111 104135 Chrome

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके निधन की झूठी खबर तेजी से वायरल हुई, जिसके बाद फैन्स के बीच अफरा-तफरी मच गई। धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं, और उनकी तबीयत को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलने लगीं। अब उनकी बेटी और अभिनेत्री एशा देओल ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है और पिता की सेहत को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट साझा किया है।

एशा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए बताया कि उनके पिता बिल्कुल जीवित और स्वस्थ हैं। उन्होंने धर्मेंद्र की मौत से जुड़ी खबरों को साफ तौर पर अफवाह बताया और लोगों से ऐसी झूठी खबरों पर ध्यान न देने की अपील की।

 

Exit mobile version