Site icon Yashbharat.com

आंध्र प्रदेश में चौंकाने वाली घटना: महिला निगल गई मोबाइल!

mobile porn

mobile porn

आंध्र प्रदेश में चौंकाने वाली घटना: महिला निगल गई मोबाइल!। आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मोबाइल निगल लिया. इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर महिला के परिवार वालों ने शनिवार को उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया, लेकिन महिला की जान नहीं बच पाई. परिजनों ने बताया कि महिला 15 सालों से मानसिक रूप से बीमार थी. वहीं परिजनों ने डॉक्टरों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है।

आंध्र प्रदेश में चौंकाने वाली घटना: महिला निगल गई मोबाइल!

दरअसल ये मामला काकीनाडा के राजमहेंद्रवरम से सामने आया है, जहां एक मानसिक रूप से बीमार महिला राम्या स्मृति ने की-पैड मोबाइल निगल गया. जब महिला की तबीयत बिगड़ी तो परिवार वाले उन्हें राजमहेंद्रवरम के सरकारी अस्पताल में ले गए. वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया, लेकिन उन्हें बचा नहीं पाए. महिला की मौत को लेकर उनके परिवार वालों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया.

मानसिक बीमारी से पीड़ित थी महिला

राम्या स्मृति के परिजनों ने डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजामहेंद्रवरम के डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनकी बेटी की जान चली गई. इसके साथ ही ये भी बताया कि मृतका राम्या स्मृति पिछले 2010 से यानी 15 सालों से मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं. इसलिए उन्हें इस बात का नहीं पता था कि वह क्या कर रही हैं या फिर उन्हें क्या करना चाहिए. उन्हें सही-गलत की पहचान नहीं थी।

पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई

परिजनों ने कहा कि घर पर मोबाइल नहीं मिल रहा था. तब राम्या के पास गए और उनके बिस्तर पर चेक किया तो मोबाइल नहीं था. जब राम्या के घर वालों ने उनसे मोबाइल के लिए पूछा तो राम्या ने बताया कि उन्होंने मोबाइल निगल लिया है. इसके बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बताया कि राम्या की खाने की नली से जुड़ी नली पूरी तरह से खराब हो गई है. इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Exit mobile version