Site icon Yashbharat.com

SBI क्रेडिट कार्ड धारकों को झटका: 1 दिसंबर 2026 से बदलेंगे नियम; ट्रांसपोर्ट और फ्यूल खर्च पर लगेगा 1% अतिरिक्त शुल्क

international credit card 101377631

SBI क्रेडिट कार्ड धारकों को झटका: 1 दिसंबर 2026 से बदलेंगे नियम; ट्रांसपोर्ट और फ्यूल खर्च पर लगेगा 1% अतिरिक्त शुल्क

बिजनेस & फाइनेंस डेस्क। अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। SBI कार्ड्स ने 27 अक्टूबर 2026 को जारी एक नोटिस में घोषणा की है कि 1 दिसंबर 2026 से फ्यूल और ट्रांसपोर्ट से जुड़े कुछ खास ट्रांजैक्शन पर 1% अतिरिक्त चार्ज वसूला जाएगा। इस नए नियम का सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जो क्रेडिट कार्ड से भारी-भरकम ट्रांसपोर्ट पेमेंट करते हैं या महीने में पेट्रोल-डीजल पर ज्यादा खर्च करते हैं।

1. 30,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांसपोर्ट पेमेंट पर 1% चार्ज

2. महीने में 50,000 से ज्यादा फ्यूल खर्च पर 1% फीस

एक ही बिलिंग साइकिल में अगर आपका कुल पात्र फ्यूल (पेट्रोल/डीजल) खर्च ₹50,000 से अधिक हो जाता है, तो आपको पूरे फ्यूल खर्च पर 1% फीस देनी होगी। यह चार्ज सिर्फ 50,000 से ऊपर की रकम पर नहीं, बल्कि पूरे बिल पर लगेगा।यह नियम MCC 5172, 5541, 5542 और 5983 पर लागू होगा। अगर एक बिलिंग साइकिल में आपका कुल फ्यूल खर्च ₹60,000 होता है, तो 1% के हिसाब से ₹600 अतिरिक्त शुल्क आपके बिल में जुड़ जाएगा।

क्रेडिट कार्ड यूजर्स कैसे बचें अतिरिक्त चार्ज से?

1 दिसंबर के बाद से अपने कार्ड से होने वाले ट्रांसपोर्ट पेमेंट (₹30,000 से कम) और महीने के कुल फ्यूल खर्च (₹50,000 से कम) की सीमा पर नजर रखें।: बड़े ट्रांसपोर्ट या फ्यूल भुगतानों को अलग-अलग कार्ड्स या पेमेंट मोड में विभाजित करने पर विचार करें।  1 दिसंबर से पहले लागू होने वाली सटीक शर्तों को SBI कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाकर जरूर जांच लें।

Exit mobile version