Shivraj cabinet decision today : बड़ा फैसला, इस बार ज़िला मुख्यालयों में 15 अगस्त को नहीं होगा सरकारी समारोह
भोपाल. कोरोना वायरस के संक्रमण और तेज़ी से फैलाव के बीच मध्य प्रदेश सरकार (द्वड्डस्रद्ध4ड्ड श्चह्म्ड्डस्रद्गह्यद्ध) ने बड़ा फैसला लिया है. इस बार स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर ज़िलों में कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे.सिर्फ राजधानी भोपाल (ड्ढद्धशश्चड्डद्य) में मुख्य समारोह होगा. इस कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में प्रसारित किया जाएगा.
मध्य प्रदेश भी कोरोना संक्रमण की चपेट में है. लंबे लॉकडाउन के बाद अनलॉक हुए प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है. इसलिए भोपाल सहित कई ज़िलों के कई इलाकों को फिर से लॉक कर दिया गया है. ग्वालियर में 7 दिन का कर्फ्यू आज खुला है. भोपाल के करीब 25 एरिया फिर लॉक कर दिए गए हैं. इन हालातों को देखते हुए और कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए आज शिवराज कैबिनेट ने ये बड़ा फैसला लिया है.
टेलि कॉन्फ्रेंसिंग से प्रसारण
स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सरकारी समारोह होता है. लेकिन इस बार अब ये कार्यक्रम नहीं होगा.सिर्फ राजधानी भोपाल में एक मुख्य समारोह होगा जिसका सभी जिलों में टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रसारण किया जाएगा.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश को संबोधित करेंगे.
कैबिनेट के अन्य फैसले
भोपाल में हुई शिवराज कैबिनेट की बैठक में उज्जैन के आबकारी सब इंस्पेक्टर को बर्खास्त करने का फैसला किया गया. ये सब इंस्पेक्टर मंगलवार को अपनी घरेलू नाबालिग काम करने वाली के साथ होटल में पकड़ा गया था.
-कोविड-19 योद्धा के तहत सम्मान की राशि देगी सरकार
– अब तक कोविड-19 योजनाओं को 10 करोड़ की राशि का वितरण
– कोविड-19 योद्धा, जो वीरगति को गए उनके परिवार के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति