Site icon Yashbharat.com

ढोल नगाड़े गाजे बाजे के साथ निकली शिव बारात श्रद्धलो बने बाराती जमकर लगाए ठुमके जगह जगह हुआ स्वागत

IMG 20250226 WA0053

ढोल नगाड़े गाजे बाजे के साथ निकली शिव बारात श्रद्धलो बने बाराती जमकर लगाए ठुमके जगह जगह हुआ स्वाग

कटनी. भगवान भोलेनाथ की उपासना का महापर्व महाशिवरात्रि को शहर सहित जिलेभर में धूमधाम से मनाया जा रहा शिवभक्तों के द्वारा पर्व को लेकर शहर से लेकर गांव तक शिवालय सजाये गए महाशिवरात्रि पर सुबह से भगवान का पूजन, अभिषेक, रुद्राभिषेक, हवन, आरती व प्रसाद का वितरण का क्रम जारी रहा जगह-जगह बाबा की बारात निकाली गयी महाशिवरात्रि का पावन पर्व शहर और ग्रामीण इलाकों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा नगर के प्राचीन शिवालयों और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान के कार्यक्रम जारी है श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की आराधना में लीन नजर आ रहे वहीं मंदिर समितियों द्वारा भव्य आयोजन किए जा रहे है।

शहर का प्रमुख आयोजन विश्वकर्मा पार्क के आगे स्थित प्राचीन मधई मंदिर में विविध आयोजन किए गए रहे सुबह 4 बजे भस्म आरती, 7 बजे से 12 बजे तक भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दर्शन व पूजन किया गया उसके पश्चात भगवान शंकर की बारात व शोभायात्रा निकाली गयी। जिसका जगह जगह स्वागत किया गया फिर शाम 7.30 बजे से महाआरती व प्रसाद का वितरण होगा। बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात नगर के मुख्य मार्गो से निकाली गयी बारात में श्रद्धालु भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों का दर्शन करेंगे। भक्ति संगीत, झांकियों और ढोल-नगाड़ों के बीच भक्तगण ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ शामिल हुए। शाम को श्यामा श्याम भजन मंडल द्वारा भजनो की प्रस्तुति दी जाएगी अवसर पर शहर के लोगों की काफी संख्या मे उपस्थित रहे l

Exit mobile version