Site icon Yashbharat.com

Shehbaz Sharif: पीएम मोदी ने शहबाज शरीफ को दी बधाई, पाकिस्तान का प्रधानमंत्री चुनते ही कश्मीर पर उगला था जहर

images 23

Shehbaz Sharif: पीएम मोदी ने शहबाज शरीफ को दी बधाई, पाकिस्तान का प्रधानमंत्री चुनते ही कश्मीर पर उगला था जहर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार के एक्स हेंडल पर पोस्ट कर पाकिस्तान का प्रधानमंत्री चुने जाने पर शहबाज शरीफ को बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा- पाकिस्तान का पीएम चुने जाने पर शहबाज शरीफ को बधाई।

यह बात और है कि शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री बनते ही कश्मीर राग अलापा था। रविवार को उन्होंने अपने पहले संबोधन में फिलिस्तीन के साथ ही कश्मीर का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने गाजा पट्टी मामले में विश्व बिरादरी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए नेशनल असेंबली में कहा कि कश्मीरियों की आजादी की वकालत करते समय हम सभी को एक होना चाहिए।

Exit mobile version