Shaurya Chakra Awarded to Vivek Singh: विवेक सिंह को ‘शौर्य चक्र’, सियाचीन में बिल्डिंग में धुआं भरने पर साथी जवानों को निकाला था
Shaurya Chakra Awarded Vivek Singh: विवेक सिंह को 'शौर्य चक्र', सियाचीन में बिल्डिंग में धुआं भरने पर साथी जवानों को निकाला था

Shaurya Chakra Awarded Vivek Singh: विवेक सिंह को ‘शौर्य चक्र’, सियाचीन में बिल्डिंग में धुआं भरने पर साथी जवानों को निकाला था। मध्य प्रदेश के जवान हवलदार विवेक सिंह तोमर को मरणोपरांत शौर्य चक्र से अलंकृत किया जाएगा। जिले के अंबाह के रूअर गांव के जवान हवलदार विवेक सिंह तोमर सियाचीन ग्लेशियर में ड्यूटी के दौरान राष्ट्रीय संपदा की कठिन परिस्थितियों में रक्षा करते हुए 11 जनवरी 2023 को बलिदान हो गए थे।
उनके अदम्य साहस को देखते हुए उन्हें शौर्य चक्र से नवाजा गया है। आज पांच जुलाई को शौर्य चक्र उनकी पत्नी रेखा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दिल्ली राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में सौंपेंगी। रूअर गांव निवासी हवलदार विवेक सिंह तोमर सियाचीन ग्लेशियर में ड्यूटी थे।
11 जनवरी 2023 दोपहर के समय तापमान नियंत्रण बिल्डिंग की मशीनरी में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे बिल्डिंग में धुंआ भर गया। विवेक सिंह तोमर ने सभी साथियों को बाहर निकाला और खुद भी बाहर आ गए, लेकिन इसके बाद वह इस खराबी को ठीक करने फिर बिल्डिंग में घुस गए क्योंकि उस समय ग्लेशियर का तापमान -52 डिग्री सेल्सियस था, जिससे सभी जवानों को खतरा पैदा हो गया।
विवेक सिंह धुंआ भरी बिल्डिंग में घुसकर मशीनरी को ठीक करने लगे। दम घुटने से उनकी हालत खराब हो गई। उनके साथी उन्हें लेकर अस्पताल की ओर पैदल ही निकल पड़े। इसी बीच विवेक सिंह का बलिदान हो गया। उनके इस अदम्य साहस को देखते हुए 15 अगस्त 2023 को उन्हें शौर्य चक्र के लिए नामित किया गया।