Site icon Yashbharat.com

Sonakshi ki shadi Jahir ekbal se: बेटी सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी पर शत्रुघ्न सिन्हा का आया जवाब

shatrughan sinhas reaction

Sonakshi ki shadi Jahir ekbal se: बेटी सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी पर शत्रुघ्न सिन्हा का आया जवाब। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में महज 3 दिन बाकी हैं. 23 जून को ये जोड़ी अपने एक होने का ऐलान करने वाली हैं. माना जा रहा है कि 23 जून को सोनाक्षी और जहीर शादी करने जा रहे हैं. हालांकि कई बड़े सितारों ने दोनों की शादी को कंफर्म कर दिया है. लेकिन कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि सोनाक्षी और जहीर आने वाली 23 तारीख को रजिस्टर्ड मैरिज करने वाले हैं, जिसके बाद शाम को उन्होंने अपने सभी खास मेहमानों के लिए एक ग्रैंड सेलिब्रेशन होस्ट किया है।

शादी की खबरों के बीच ये भी चर्चा था कि सोनाक्षी सिन्हा के पिता और दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा बेटी के इस फैसले से नाखुश हैं और माना जा रहा था कि वह सोनाक्षी के इस खास दिन का हिस्सा भी नहीं बनेंगे. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान होने वाली दुल्हन के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने शेयर किया कि वह शादी में शामिल होंगे और उन्हें प्यार और आशीर्वाद देंगे. एक्टर के इस बयान के बाद सभी अफवाहों पर ब्रेक लग गया है.

सोनाक्षी की शादी में शामिल होंगे पिता शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा ने केवल सोनाक्षी और जहीर की शादी की खबर को ही कंफर्म नहीं किया, बल्कि उन्होंने शादी में शामिल होने की बात भी कह डाली है. ज़ूम को दिए गए इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने उन फर्जी खबरों को नजरअंदाज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि वह अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल के साथ होने वाली शादी में शामिल नहीं होंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा के लिए सोनाक्षी की खुशी सबसे ऊपर

अपने बयान में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ”मुझे बताओ, यह किसकी लाइफ है? ये मेरी इकलौती बेटी सोनाक्षी की जिंदगी है, जिस पर मुझे बहुत गर्व है और मैं उससे बेहद प्यार करता हूं. वो मुझे अपनी ताकत का स्तंभ कहती है. मैं निश्चित रूप से शादी में मौजूद रहूंगा. मुझे क्यों नहीं करना चाहूंगा?” एक्टर की मानें तो सोनाक्षी की खुशी उनके लिए सबसे पहले आती है और वो भी अपने पिता के लिए यही सोचती हैं. शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा कि उन्हें अपना लाइफ पार्टनर चुनने का पूरा हक है।

Exit mobile version