कलश यात्रा के साथ कालीधाम मंदिर विश्राम बाबा में शुरू हुआ शतचण्डी यज्ञ व श्रीमदभागवत महापुराण, आयोजन समिति ने पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील

कटनी(YASHBHARAT.COM)।कलेक्ट्रेट के समीप स्थित विश्राम बाबा कालीधाम मंदिर में महापुराण कथा एवं शतचण्डी महायज्ञ का भव्य आयोजन 07 नवम्बर से 13 नवम्बर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। श्री मानस पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामललाचार्य महाराज श्री मानस पीठ खुजुरीताल, रीवा द्बारा शतचण्डी यज्ञ एवं श्रीमद भागवत कथा की अमृतमयी वर्षा की जा रही है।
नवम्बर को भूमि प्रकट शारदा माता मंदिर, बरगवां से यज्ञ स्थल तक विशाल कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गयी।
कार्यक्रम के संयोजक परमानंद चौबे ने बताया कि प्रात:8 बजे से 10 बजे तक यज्ञ दोपहर. 3 बजे से 7 बजे तक श्रीमद भागवत कथा की जा रही है। 14 नवम्बर दोपहर 12:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक विशाल भंडारा का आयोजन रखा गया है।
समाज सेवी ज्योति विनय दीक्षित ने बताया कि जयमाई कालीधाम मंदिर की स्थापना में
स्व. श्री बाबा बाजपेयी का अहम योगदान रहा। उनके पुत्र उत्कृष्ट बाजपेयी द्बारा धार्मिक आयोजन में पूरी श्रद्धा भक्ति से सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
शोभायात्रा में विनय दीक्षित, ज्योति दीक्षित, परमानंद चौबे, उत्कृष्ट बाजपेयी, श्याम सिंह, अर्जुन त्रिपाठी, हीरा चौरसिया, राजेन्द्र खम्परिया, प्रकाश पांडे, रमाशंकर पाठक, विज्जू राप्रकाश परौहा, सहित बडी संख्या में श्रद्धालूओं की उपस्थिति रही।
आयोजन समिति ने नगर की धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि शतचण्डी यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत में सहभागी बनकर पुण्यलाभ अर्पित करें।








