FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीयव्यापार

Share Market: शेयर बाजार में भूकंप: सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट, महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी, जोमैटो, टीसीएस, इन्फोसिस लगातार नौवें दिन धड़ाम

Share Market: Share Market: शेयर बाजार में भूकंप: सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट, महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी, जोमैटो, टीसीएस, इन्फोसिस में बड़ी गिरावट। शेयर बाजार में गिरावट का भूकंप थमने का नाम नहीं ले रहा है।

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार खुलते ही लगातार नौवें दिन धड़ाम हो गया है. बीएसई सेंसेक्स 608.83 अंक टूटकर 75,330.38 पर पहुंच गया है. इसी तरह एनएसई निफ्टी 194.50 अंक गिरकर 22,734.75 अंक पर पहुंच गया है. इस तरह बाजार ने अपना अहम सपोर्ट 23,800 को तोड़ दिया है।

सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयर पर नजर डालें तो महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी, जोमैटो, टीसीएस, इन्फोसिस में बड़ी गिरावट है. बाजार में सारे इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. मिड कैप और स्मॉल कैप में आज भी बड़ी गिरावट है.

1709 शेयर नुकसान में

शेयर मार्केट में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट के बीच मार्केट के 1709 कंपनियों के स्टॉक्स ने लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत की, जबकि 731 कंपनियों के स्टॉक ऐसे थे, जो तेजी के साथ ग्रीन जोन में ओपन हुए. शुरुआती कारोबार में Sun Pharma, HUL, Cipla स्टॉक्स ने रफ्तार पकड़ी, तो वहीं M&M, Bharat Electronics, Tata Steel, Shriram Finance, ONGC के शेयर गिरावट के साथ ओपन हुए।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि