Site icon Yashbharat.com

Share Bajar: शेयर बाजार की जोरदार शुरुआत: निफ्टी 25,000 के पार, सेंसेक्स में तेजी का रुख

SHARE MARKET 2

Share Bajar: शेयर बाजार की जोरदार शुरुआत: निफ्टी 25,000 के पार, सेंसेक्स में तेजी का रुख, हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार सकारात्मक रुख के साथ खुला। शुरुआती दौर में सेंसेक्स में हरियाली दिखी और निफ्टी भी बढ़त के साथ 25000 अंकों के पार पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 562.31 अंक उछलकर 82,283.39 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 175.7 अंक चढ़कर 25,028.85 पर कारोबार करता दिखाई दिया। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 44 पैसे बढ़कर 85.01 पर पहुंच गया।

Share Bajar: शेयर बाजार की जोरदार शुरुआत: निफ्टी 25,000 के पार, सेंसेक्स में तेजी का रुख
इससे पहले शुक्रवार को शेयर बाजार के दिग्गज शेयरों रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी में हुई खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में करीब एक फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। इसके अलावा आरबीआई से रिकॉर्ड लाभांश की उम्मीद और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में कमी से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई थी। साप्ताहिक आधार पर बीएसई बेंचमार्क में 609.51 अंक या 0.74 प्रतिशत की गिरावट आई और निफ्टी में 166.65 अंक या 0.66 प्रतिशत की गिरावट आई।

Share Bajar: शेयर बाजार की जोरदार शुरुआत: निफ्टी 25,000 के पार, सेंसेक्स में तेजी का रुख
बीते आखिरी कारोबारी दिन बीएसई के 30 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स ने सपाट शुरुआत के बाद वापसी की थी और 769.09 अंक या 0.95 फीसदी की तेजी के साथ 81,721.08 पर बंद हुआ था। दिन के कारोबार के दौरान यह 953.18 अंक या 1.17 फीसदी की तेजी के साथ 81,905.17 पर पहुंच गया था। बीएसई पर 2,361 शेयरों में तेजी आई, जबकि 1,589 शेयरों में गिरावट आई थी। ऐसे ही 156 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। एनएसई निफ्टी 243.45 अंक या 0.99 फीसदी की तेजी के साथ 24,853.15 पर पहुंच गया था।

Exit mobile version