Site icon Yashbharat.com

Share Bajar: शेयर बाजार में उछाल, ₹1.63 लाख करोड़ का मुनाफा निवेशकों की झोली में

Airtel Share Hike:एयरटेल शेयर ने पकड़ी 5G स्पीड, निवेशकों को मिला बाजार से 4 गुना फायदा

Airtel Share Hike:एयरटेल शेयर ने पकड़ी 5G स्पीड, निवेशकों को मिला बाजार से 4 गुना फायदा

Share Bajar: शेयर बाजार में उछाल, ₹1.63 लाख करोड़ का मुनाफा निवेशकों की झोली में। आज 21 जुलाई को भारतीय शेयर बाजारों ने जोरदार तेजी दिखाई. बीएसई सेंसेक्स ने 442.61 अंक यानी करीब 0.54% की बढ़त के साथ 82,200.34 के लेवल पर बंद किया. वहीं निफ्टी 122.30 अंक बढ़कर 25,090.70 के स्तर पर पहुंच गया. आज इस रैली की बागडोर बैंकिंग सेक्टर ने संभाली. HDFC बैंक और ICICI बैंक जैसे बड़े बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त खरीदारी ने बाजार के मूड को मजबूती दी. हालांकि टैरिफ को लेकर कुछ चिंताएं बनीं हुई हैं, जिसकी वजह से तेजी थोड़ा सीमित रही।

Share Bajar: शेयर बाजार में उछाल, ₹1.63 लाख करोड़ का मुनाफा निवेशकों की झोली में

निवेशकों ने कमाए ₹1.63 लाख करोड़

21 जुलाई को बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 460 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया. यह पिछले कारोबारी दिन यानी 18 जुलाई के 458.37 लाख करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है. यानी निवेशकों की संपत्ति में एक ही दिन में करीब 1.63 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. ये आंकड़ा बताता है कि बाजार में निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है.

सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों ने आज हरे निशान में कारोबार खत्म किया. सबसे ज्यादा उछाल इटर्नल (जोमैटो की पैरेंट कंपनी) के शेयरों में देखा गया, जिसमें 5.38% की शानदार बढ़त दर्ज की गई. इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) जैसे शेयरों ने भी 1.37% से 2.76% तक की तेजी दिखाई. इन शेयरों ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया और बाजार के सकारात्मक मूड को बनाए रखा.

Exit mobile version